शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक की पत्नी का नाम विनीता है, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं मिला, जबकि तीन बच्चों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शवगृह भेजा है। घटना की सूचना मिलने पर सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्र भी रात में मौके पर पहुंचे।
शराब पीने का आदी थी रणवीर
पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शराब पीने का आदी था। उसने करीब सात वर्ष पहले अपना 10 बीघा खेत बेच दिया था। दो बीघा खेत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में चला गया था, जिसका मुआवजा मिला था। शराब पीने और संपत्ति बेचने को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। जब पड़ोसी झगड़ा शांत कराने आते थे, तो मृतक उन्हें गाली-गलौज कर भगा देता था।