फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: महिला आरक्षण बिल को लेकर किया प्रदर्शन, PM-CM का पुतला भी फूंका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 14 पर FIR

Sun, 03 May 2026 01:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: औरैया में महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने के आरोप में यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में महिला आरक्षण बिल को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने व सरकार विरोधी नारेबाजी करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे, योगेश यादव और करीब 12 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक मई उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील खांन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव बिचौली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए हैं। आरोप है कि हाथ में कांग्रेस का झंडा लिए इन कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष समेत 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। इसके साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस का कहना है कि पुतला दहन की इस घटना से आम जनता में भारी रोष व्याप्त हो गया, जिससे शांति भंग होने की आशंका थी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष समेत 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें