फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: वन विभाग के जंगल के बीच जमीन में दबा मिला युवती का शव, गले में कसा मिला दुपट्टा

Sun, 20 Sep 2026 07:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के गांव दलपपुर स्थित वन विभाग के जंगल में सड़क किनारे गड्ढे में दबा एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है और उसके गले में पीले रंग के दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बुल्डोजर की मदद से शव को बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। युवती का शव जमीन में करीब तीन फिट नीचे मिला। ग्रामीण ने युवती की हत्या कर शव को जमीन पर गाड़ देने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


गांव दलपपुर के पास जंगल की ओर रविवार को बकरी चराने गए ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे करीब तीन मीटर दूर एक चप्पल पर पड़ी। करीब 10 मीटर आगे जाने पर उन्हें एक जगह मिट्टी धंसी हुई दिखी। उसके ऊपर बबूल के पेड़ की टहनियों रखी मिली। अनहोनी की आशंका होने पर ग्रामीणों ने जानकारी गांव उसराहा के प्रधान राघवेंद्र पाल सिंह को दी। प्रधान ने दोपहर करीब दो बजे बेला थाना पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले ग्रामीणों से फावड़े से खुदाई शुरू कराई। शव दबे होने की पुष्टि व उसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका पर पुलिस ने बुल्डोजर मंगवाया। इसी दौरान फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। बुलडोजर से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के सिपाही अवनीश कश्यप, क्षेत्रीय लेखपाल और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस की प्राथमिक जांच में युवती के बाएं हाथ में धागा बंधा मिला। हालांकि युवती की दूसरी चप्पल नहीं मिल सकी। बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पहचान के लिए सोशल मीडिया से लेकर आसपास थाने पुलिस की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें