फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: मूली के खेत में मिला युवक का शव, शरीर पर धारदार हथियार के निशान, 40 मीटर दूर तक मिले खून के धब्बे

Sat, 05 Sep 2026 10:28 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अटसू कोतवाली क्षेत्र के हालेपुर गांव में एक युवक का शव शनिवार सुबह एक मूली के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक बकरी खरीदने-बेचने का व्यापार करता था और शुक्रवार रात घर से निकला था। उसके शरीर पर धारदार हथियारों के कई गंभीर निशान मिले हैं और घटनास्थल से 40 मीटर दूर तक खून के धब्बे पाए गए हैं।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अटसू कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह हालेपुर से एल्चीनगर के बीच बब्लू कुशवाह के मूली के खेत में युवक का शव पड़ा मिला है। उसकी शिनााख्त हालेपुर गांव निवासी सुमित कुमार पाल (22) पुत्र अशोक कुमार पाल के रूप में हुई है। सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने शव देखा तो, घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।

विज्ञापन

मृतक के शरीर में कई धारदार हथियार के निशान भी मिले। अशोक कुमार ने बताया कि सुमित शुक्रवार शाम करीब आठ बजे घर से निकला था, जिसके बाद सुबह उसका शव खेत में मिला। मृतक बकरी खरीदने-बेचने का व्यापार करता था। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

http://



शरीर पर कई धारदार हथियार के वार के निशान

सूचना पर एएसपी आलोक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान देखा कि सुमित के शरीर पर कई धारदार हथियार के वार के निशान बने हुए थे। वहीं, जिस जगह शव पड़ा था, उससे 40 मीटर दूर तक खून के धब्बे मिलें। हालांकि अभी तक पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है। एएसपी ने बताया कि परिजनों से बात की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग की रही चर्चा
गांव में चर्चा है कि सुमित का एक अन्य गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात में गांव में जन्माष्टमी को लेकर मेला लगा था। उसे देखने के लिए गांव के सभी लोग थे। इसी दौरान सुमित युवती से मिलने गया। वहां युवती के परिजनों ने देख लिया, इसके बाद हथियार से कई बार वार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें