पहली पत्नी की मृत्यु के बाद की थी दूसरी शादी
मृतक के पिता सर्वेश कुमार दोहरे ने बताया कि अजय की दो शादियां हुई थीं। उसकी पहली पत्नी की लगभग पांच साल पहले लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी। अजय ने करीब एक साल पहले अलीगढ़ क्षेत्र के एक गांव से दूसरी शादी की थी। मृतक का पहली पत्नी का चार वर्ष का बच्चा भी है।
दूसरी पत्नी से चल रही थी अनबन
वहीं, दूसरी पत्नी से अनबन चलने से तनाव में था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अजय की हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटकाया गया है। मृतक के भाई शनि ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्राइम इंस्पेक्टर शेर सिंह, हरचंदपुर चौकी इंचार्ज जय सिंह और हमराही बल मौके पर पहुंचे।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्राइम निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कारणों से तनाव में आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।