फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: नानी के घर आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Thu, 29 Oct 2026 01:27 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अयाना थाना क्षेत्र के कुंवरदेवपुर गांव में नानी के घर आए युवक ने बुधवार रात आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चार दिन पहले ही अपनी नानी के घर आया था। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मारपीट और धमकाने की बात लिखी है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के कुंवरदेवपुर गांव में  नानी के घर आए 20 वर्षीय युवक ने बुधवार रात को फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजीतमल थाना क्षेत्र के हैदरपुर निवासी ऋषभ पुत्र सर्वेश कुमार चार दिन पहले अयाना थाना क्षेत्र के कुंवरदेवपुर गांव में नानी रेशमा देवी के घर आया था।

विज्ञापन

चचेरे नाना सर्वेश ने बताया कि वह अपनी बेटी जूली की शादी में शामिल होने चिचौली में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में गए थे। घर पर रेशमा देवी अकेली थीं। शाम को वह घर लौटे तो ऋषभ नहीं मिला। इस पर परिजनों ने आसपास के खेतों में तलाश शुरू की। इसी दौरान अयोध्या प्रसाद के खेत में आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे ऋषभ का शव लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। अनहोनी पर मां सोनी देवी, भाई हिमांशु, बहन दिव्यांशी व परिजन रोने लगे।

Trending Videos
विज्ञापन

शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला
सोनी देवी ने बताया कि बेटा अविवाहित था। बृहस्पतिवार को सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मारपीट व धमकाने को लेकर लिखा है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। पढ़ने में समझ में नहीं आ रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें