टूटी बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने की मांग
इसके बावजूद दोनों स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। बंबे की पटरी पर संकेतक बोर्ड और ब्रेकर न होने से वाहन चालकों को तीव्र मोड़ का अंदाजा लगाने में भी परेशानी हो सकती है। रात के समय यहां से गुजरना और जोखिम भरा हो जाता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से कंसुआ बंबा और पांडु नदी के पुल की टूटी बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने की मांग की है।
किसी दिन हो सकता है बड़ा हादसा
साथ ही, संकेतक बोर्ड लगाने और आवश्यकतानुसार ब्रेकर बनवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। सिंचाई विभाग की जूनियर अभियंता मेघा तिवारी ने बताया है की अभी नया चार्ज संभाला है। बाउंडी वाल टूटी होने की जानकारी मिली है। जल्द से जल्द बनवाई जाएगी।