जिसके बाद दोनों के बीच आए दिन लड़ाई होने लगी। तंग आकर शुक्रवार सुबह उसने दिल्ली स्थित किराए के घर के एक कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय बच्चे स्कूल गए थे और पत्नी नौकरी पर गई थी। दोपहर में पुत्र कृष्णा व आशीष स्कूल से घर पहुंचे तो पिता को फंदे पर लटका देखा।
बच्चों ने अपनी मां को फोन से जानकारी दी। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव रुरुगंज के गांव चंदैया स्थित घर पहुंचा। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें अवैध संबंधों की बात कही गई है।