औरैया जिले में मोहल्ला नारायनपुर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां खेलते-खेलते एक मासूम बालक की तालाब में गिरने से मौत हो गई। मासूम की पहचान आर्यन पुत्र नरेंद्र प्रताप के रूप में हुई है। एकलौते बेटे की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। हादसा रविवार दोपहर तीन बजे हुई। आर्यन अपने घर के बाहर खेल रहा था। घर के ठीक सामने एक तालाब स्थित है। खेलते समय मासूम तालाब में चला गया।
घटना के समय घर के लोग रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे और किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया। कुछ देर बाद जब परिजनों को आर्यन दिखाई नहीं दिया, तो उसकी तलाश शुरू की गई। घर और आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी दौरान किसी की नजर तालाब पर पड़ी, जहां आर्यन का शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।