दहेज के सामान में बाइक न दिखने पर दूल्हे के रिश्तेदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। लड़की के पिता ने रिश्तेदारों को आर्थिक स्थिति का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया। लेकिन मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
इसमें दुल्हन का भाई सत्येंद्र, शुभम समेत दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। सीओ अजीतमल राम मोहन शर्मा ने बताया कि बरात में खाने को लेकर विवाद होने पर झगड़ा हाेने का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम से पहले आवेदक का ब्लाॅक स्तर पर सत्यापन कराया जाता है। वधू को दहेज का सामान व 35 हजार रुपये बैंक खाते में भेजे जा चुके हैं। दहेज में बाइक न देने पर विदाई नहीं हुई। यह गलत है। यह पहला मामला है। उच्चाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी। - इंद्रा सिंह, समाज कल्याण अधिकारी