Auraiya News: नगरपालिका इंटर कॉलेज में तैनात ऑपरेटर का शव नलकूप के भीतर संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
औरैया जिले में नगर पालिका इंटर कॉलेज के अंदर नलकूप पर ऑपरेटर का शव संदिग्ध हालत में सोमवार देर रात मिला। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह कोतवाली की फोर्स के साथ मौके पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सीओ सिटी ने बताया कि गोविंदनगर मुहल्ला निवासी किशन गुप्ता नगर पालिका परिषद में संविदा कर्मी थे। उनकी ड्यूटी नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर स्थित नलकूप पर थी। सोमवार रात करीब 10 बजे उनका शव नलकूप के अंदर मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में जांच की जा रही है।