फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल

Thu, 12 Mar 2026 11:34 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घायल दीपचंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के उमरी निवासी दीपचंद्र 27 अपने भतीजे अजीत उर्फ सोनू 22 के साथ बाइक से गुरुवार शाम 7:30 बजे के करीब भीखेपुर- जुहीखा मार्ग पर सेंगनपुर की ओर आ रहे थे। जुहीखा यमुना पुल के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी अयाना ले आई।

विज्ञापन


यहां डॉक्टर ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर अस्पताल आए अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सराय टड़वा निवासी दीपचंद्र के बहनोई सुनील ने बताया कि दीपचंद्र के बाबा का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। उनके त्रियोदशी संस्कार के लिए दोनों बाइक से कार्ड देने के लिए टड़वा आ रहे थे। रास्ते में उनके साथ हादसा हो गया। थानाध्यक्ष जय प्रकाश पाल ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें