फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: अतिरिक्त दहेज की मांग व एसी न चलने पर हुआ विवाद, बिना दुल्हन लौटी बरात

Thu, 12 Mar 2026 06:34 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घर में रखा शादी में देने के लिए मंगाया गया सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिधूना कस्बे की सब्जी मंडी स्थित एक गेस्ट हाउस में शहनाइयों की गूंज उस समय हंगामे में बदल गई, जब रुपयों और चेन की मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया। एसी न चलने और खाने में कमी का बहाना बनाकर दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गया। वधू पक्ष ने लड़के वालों पर पीटने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव बंथरा निवासी राज बहादुर सिंह की बेटी रिया की शादी 11 मार्च को कानपुर नगर स्थित थाना मंधना के गांव परघाई निवासी नितिन उर्फ उदय के साथ होनी थी। धूमधाम से बारात गेस्ट हाउस पहुंची, द्वाराचार की रस्म भी हंसी-खुशी संपन्न हुई। आरोप है कि तिलक कार्यक्रम के दौरान अचानक लड़का पक्ष की नीयत बदल गई। उन्होंने अचानक पांच लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी और चेन की अतिरिक्त मांग रख दी। लड़की पक्ष का आरोप है कि असमर्थता जताई, तो दूल्हे के परिजन ने कमरे में एसी न चलने और भोजन की गुणवत्ता को लेकर विवाद शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हे के मामा ने वधू के चाचा और भाई के साथ हाथापाई कर दी।

वधू पक्ष के शैंकी ने बताया कि सगाई में 1.80 लाख रुपये और तिलक में 51 हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। इसके बावजूद वे लोग बारात वापस ले गए। बरात के लौटने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। लाखों रुपये का सामान और खाना धरा का धरा रह गया। इस सदमे के कारण दुल्हन रिया की तबीयत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए परिजन कानपुर ले गए हैं। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। बरातियों और जनातियों के बीच आपसी विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने कोतवाली में समझौता कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें