फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चली गोलियां, बुजुर्ग का सिर फटा और तीन को लगे छर्रे, कुछ लोग गिरफ्तार

Thu, 05 Mar 2026 10:21 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बेला के महू गांव में दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस और एसओजी ने रात भर दबिश देकर सुबह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गांव महू में बुधवार शाम करीब सात बजे दो पक्षो में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद एक पक्ष की तरफ से बुजुर्ग के सिर में चोट लग गई, तो दूसरे पक्ष के तीन लोगों के गोली के छर्रे लग गए। 

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पहुंची डायल 112 व थाना पुलिस ने घायलों को थाने भेजा और वहां से मेडिकल परीक्षण कराने के लिए बेला सीएचसी भेज दिया। बेला सीएचसी में अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कर चिचोली स्थिति100 सैय्या अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

कुछ लोगों को किया गिरफ्तार
थाना पुलिस में उच्चाधिकारीयों को सूचना दी। करीब 10 बजे एसओजी व सर्विलांस टीम थाने पहुंची और रातभर आरोपियों की तलाश ने दबीश दी। इसमें कुछ लोगों को पुलिस ने तड़के सुबह चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया हैं कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें