फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल, पुलिस ने घायलों सहित छह को दबोचा, खुल सकते हैं कई मामले, पूछताछ जारी

Wed, 01 Jul 2026 09:00 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बिधूना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो चोरी और लूट की कई वारदातों में वांछित थे।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिधूना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार रात थाना क्षेत्र के डहरियापुर मोड़ के पास पुलिस मुठभेड़ में चोरी और लूट के मामलों में वांछित दो शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना बिधूना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में वांछित बदमाश डहरियापुर मोड़ के पास मौजूद हैं। सूचना पर थाना बिधूना पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई।

http://



कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

उनके चार अन्य साथियों को भी मौके से दबोच लिया गया। घायल बदमाशों की पहचान कन्नौज जनपद के थाना सौरिख क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी मोमिन तथा मैनपुरी जनपद के थाना किशनी क्षेत्र के हरिपुर निवासी गौरव उर्फ मामा ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मोमिन के विरुद्ध विभिन्न थानों में 12 और गौरव उर्फ मामा ठाकुर के विरुद्ध चोरी, लूट सहित अन्य गंभीर धाराओं के 17 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

कई घटनाओं का हो सकता है खुलासा
मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गिरफ्तारअन्य चार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में चोरी और लूट की कई घटनाओं का खुलासा हो सकता है। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें