फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: ट्रक ने स्कूल बस में मारी टक्कर, मची चीख-पुकार, छात्रा घायल

Sat, 07 Feb 2026 06:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

बच्चों को उतारने के लिए बस ने अचानक ओवरटेक किया। तभी पीछे से ट्रक आ भिड़ा। हादसे में एक छात्रा घायल हो गई।  
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेला थाना क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर शनिवार दोपहर गांव पिपरौली शिव बाजार के पास बच्चों को उतार रही स्कूल बस में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पीछे बैठी कक्षा एक की छात्रा सृष्टि घायल हो गई। ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। घायल छात्रा को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


एक निजी स्कूल की बस शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे जैसे ही पिपरौली शिव बाजार में अनुज कुमार वर्मा के घर के सामने बच्चों को उतारने के लिए रुकी, इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस के पीछे का शीशे चकनाचूर हो गया और पिछली सीट पर बैठे बच्चे सीटों से नीचे गिर पड़े। अचानक हुई भिड़ंत से बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में याकूबपुर निवासी सौरभ की छह वर्षीय बेटी सृष्टि (कक्षा एक) की नाक पर गंभीर चोट आई है। घायल बच्ची को तत्काल निजी क्लीनिक ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने उसे कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल छात्रा का उपचार जारी है। अन्य बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस की पूछताछ में बस चालक अमजद अली ने बताया कि बस में करीब 32 बच्चे सवार थे और वह अपनी साइड में बस को रोक रहा था।
विज्ञापन


ट्रक चालक का आरोप, अचानक सामने खड़ी कर दी बस
ट्रक चालक मोनू यादव ने बताया कि वह पानीपत से गुवाहाटी जा रहा था। बस चालक ने ट्रक को ओवरटेक किया और अचानक बस सामने खड़ी कर दी। ट्रक में माल लदा होने के कारण वह समय पर ब्रेक नहीं लगा सका। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया गया है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि प्रधानाचार्य की ओर से तहरीर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें