अश्लील वीडियो देखने का झूठा आरोप लगाकर डराते थे
आरोपियों ने मोबाइल फोन पर अश्लील सामग्री देखने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज होने और जल्द गिरफ्तार करने की बात कही। इससे किशोर डर गया। इसके बाद साइबर ठग ने उसे रुपये देकर मामला सेटल करने का दबाव बनाया। किशोर को सामाजिक प्रतिष्ठा खराब होने का डर और मानसिक प्रताड़ित करने लगे। इससे परेशान होकर किशोर ने जान दे दी थी। एसपी ने बताया कि आरोपी पहले रैंडम नंबरों पर कॉल करके खुद को पुलिस अधिकारी बताते थे और अश्लील वीडियो देखने का झूठा आरोप लगाकर डराते थे।
तीन मोबाइल में ठगी के लिए प्रयोग किए 23 सिम
एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास मिले तीन मोबाइल की जांच की गई। पता चला कि आरोपियों ने ठगी के लिए इन मोबाइलों में 23 सिमों का प्रयोग किया था। इनसे में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड और उत्तर प्रदेश के जनपद मिर्जापुर, गोरखपुर, देवरिया में 10 ठगी के मामले दर्ज हैं।