फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Train Accident: प्रताप एक्सप्रेस से कटा युवक...दो हिस्सों में बंटा, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Fri, 01 Mar 2024 07:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर प्रताप एक्सप्रेस से कटकर युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। लोको पायलट की सूचना पर रेल कर्मी व आरपीएफ पहुंचे। थानाध्यक्ष भूपेंद्र राठी ने बताया कि शव की शिनाख्त की जा रही है। अन्यथा की स्थिति में शव को मोर्चरी के लिए भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद आरपीएफ और रेलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर अछल्दा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर वैशौली गांव के पास गुरुवार शाम प्रताप एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक कट गया। लोको पायलट की सूचना पर रेलकर्मी व आरपीएफ पहुंची। रेलवे ट्रैक से दो हिस्से में कटे पड़े युवक के शव को किनारे करते हुए थाना पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

12495 प्रताप एक्सप्रेस गुरुवार शाम सात बजे के करीब इटावा से कानपुर की ओर जा रही थी। तभी वैशौली गांव समीप ट्रेन के निकल जाने पर एक युवक का शव दो हिस्सों में कटा पड़ा मिला। ग्रामीण व प्रताप एक्सप्रेस के लोकोपायलट की सूचना पर रेलकर्मी व आरपीएफ मौके पर पहुंची।
सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंची। शव की जांच पड़ताल कराई गई। शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। युवक की उम्र तकरीबन 32 साल आंकी जा सकी। वहीं, जेब से कुछ खास न मिलने की स्थिति में आस पड़ोस के गांव के लोगों से मोबाइल फोन से संपर्क किया गया। सोशल मीडिया के जरिए शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष बोले- शव की शिनाख्त की जा रही है

मौके पर मिले ट्रैक मैन बलवीर सिंह व आरपीएफ कर्मी कमलेश कुमार ने बताया कि युवक का शव दो हिस्सों में कट गया है। दाएं हाथ पर सोनू यादव गुदा है। साथ ही, खाटूश्याम बाबा हारे का सहारा भी लिखा पाया गया है। अछल्दा थानाध्यक्ष भूपेंद्र राठी ने बताया कि शव की शिनाख्त की जा रही है। अन्यथा की स्थिति में शव को मोर्चरी के लिए भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें