भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के आगमन पर शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए, जिससे मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। स्थिति यह रही कि जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं और उनमें मौजूद मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही भीड़ लगा दी। इस दौरान लगातार वाहनों का आवागमन बाधित रहा। जाम में फंसी एंबुलेंस के चालक और कर्मचारी लगातार सायरन बजाते रहे तथा रास्ता देने की अपील करते रहे, लेकिन भीड़ देर तक नहीं हटी। इससे एंबुलेंस में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई।