दिबियापुर क्षेत्र में भी शाम छह बजे से ही बिजली गुल हो गई। क्षेत्र के रामगढ़, हरचंदपुर, खरगपुर, गहेसर, दखनाई, कन्हों, मन्नो, आशा पुरवा और बालेपुरवा सहित 40 गांवों के लोग पूरी रात अंधेरे में काटने को मजबूर हुए। अवर अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि स्थिति को देखते हुए अटसू फीडर से लाइन को जोड़कर वैकल्पिक रूप से कुछ गांवों की सप्लाई शुरू कराई गई है, बाकी बचे स्थानों पर काम जारी है। अलग-अलग जगह 10 पोल गिरे हैं।
जिले में आई तेज आंधी और भारी बारिश के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग 10 विद्युत पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। विभाग की टीमें सुबह से ही मौके पर मुस्तैद हैं। कई प्रभावित स्थानों पर पोल दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई है। शेष प्रभावित क्षेत्रों में कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही सभी गांवों में सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी। - सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता दिबियापुर, विद्युत