फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: थ्रेसर पलटने से कक्षा नौ के छात्र की मौत, परिजन में मचा कोहराम

Thu, 20 Nov 2025 05:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

थ्रेसर पलटने से कक्षा नौ के छात्र की जान चली गई। किशोर थ्रेसर के ऊपर बैठा था। परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक पर जबरन साथ ले जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विकास का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिधूना थाना क्षेत्र के एक गांव में अचानक थ्रेसर पलटने से ऊपर बैठा किशोर नीचे गिरकर दब गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने ट्रैक्टर मालिक पर जबरन ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। किशोर कक्षा नौ का छात्र था। उसकी मौत के बाद परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव हरदू निवासी किसान प्रकाश चंद्र राठौर का 15 वर्षीय बेटे विकास को बुधवार सुबह गांव का ही एक ट्रैक्टर मालिक कुंवरपुर ले गया था। वहां खेत पर काम करने के बाद देर शाम करीब छह बजे घर जा रहे थे। इस दौरान किशोर थ्रेसर के ऊपर बैठा था, तभी अचानक थ्रेसर पलट गया। किशोर नीचे गिरकर थ्रेसर में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मां सुधा देवी व अन्य परिजन उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले गए। देर रात उपचार के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। इससे परिजन में कोहराम मच गया।

बृहस्पतिवार को सुबह परिजन ने ट्रैक्टर चालक पर जबरन ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर कक्षा नौ का छात्र था। मृतक दो भाई और चार बहनों में सबसे छोटा था। मौत की जानकारी के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ पुनीत मिश्रा ने बताया कि परिजन की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें