फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस पर फायर कर भागने का किया प्रयास

Sun, 20 Jun 2021 07:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया के बिधूना में रोडवेज बस स्टैंड के पीछे खंडहर भवन में छिपे बदमाशों से कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर 25 हजार रुपये के इनामी समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से असलहे भी बरामद किए हैं।  
विज्ञापन


दरोगा राजेश कुमार चौहान ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ तहसील भवन व रोडवेज बस स्टैंड के पीछे नहर विभाग की खंडहर इमारत में दबिश दी। वहां चोरी की योजना बना रहे बदमाश पुलिस को देख भागने लगे। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। बदमाशों को पकड़ लिया गया।

इनमें 25 हजार का इनामी बदमाश अमर सिंह, मंगल सिंह, रोशन सभी निवासी धनुपुरा कादरचौक जिला बदायूं शामिल हैं। बदमाशों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, एक चाकू, चोरी में प्रयुक्त सामान लोहे की रॉड, छेनी, हथौड़ी व तीन हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के नगर के शीतलापुरम निवासी राहुल बाजपेई के घर में चोरी की वारदात में शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन


ये मामले दर्ज हैं
अमर सिंह के खिलाफ बदायूं व औरैया में छह, मंगल सिंह पर औरैया व इटावा में छह व रोशन पर औरैया व इटावा में आठ मुकदमे हत्या के प्रयास, लूट व चोरी जैसी संगीन धाराओं के दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें