फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: हत्या या आत्महत्या? किशोर का शव पेड़ से लटका मिला, पिता ने तीन दोस्तों पर लगाया आरोप, जांच शुरू

Sun, 05 Apr 2026 09:59 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बिधूना के कीरतपुर गांव में रविवार सुबह किशोर का शव पेड़ से लटकता मिला, जो शनिवार दोपहर से लापता था। पिता ने गांव के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिनके साथ वह आखिरी बार देखा गया था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव कीरतपुर में रविवार सुबह हड़कंप मच गया। जब गांव के बाहर खेतों में कंज के पेड़ पर किशोर का शव लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। कीरतपुर गांव निवासी जगदीश चंद्र का पुत्र सुमित (16) का शव गमछे के सहारे पेड़ पर लटका मिला। सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने शव को देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी परिवार और पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

मृतक के पिता जगदीश चंद्र ने गांव के ही तीन युवकों पर पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे सुमित घर से तीन युवकों के साथ निकला था, लेकिन रात 10 बजे तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और फोन भी किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। सुबह करीब पांच बजे मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया और कुछ देर बाद शव मिलने की सूचना मिली।

विज्ञापन

हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान, चौकी प्रभारी बदनपुर कृष्ण गोपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है और हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें