फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 40KM की रफ्तार से चली आंधी, झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले; फसलों को भारी नुकसान की आशंका, प्रशासन अलर्ट

Sun, 05 Apr 2026 09:05 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur New: घाटमपुर में शनिवार शाम 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे पकी खड़ी गेहूं और अरहर की फसल को भारी क्षति पहुंची है। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने लेखपालों को नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
दर्जनों गांवों में ओलावृष्टि से फसलें मटियामेट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर में गर्मी और उमस के बीच शनिवार देर शाम अचानक तेज बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। बारिश और ओले गिरने से गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। ओले गिरने से किसानों के माथे पर चिंता झलकने लगी है। हालांकि, बारिश के बाद से क्षेत्र का मौसम खुशनुमा हो गया है।

विज्ञापन

लगातार पड़ रही गर्मी के बीच मौसम ने करवट बदली। अचानक शुरू हुई बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले गिरे हैं। इसके साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगभग आधा घंटे तक हवाएं चलीं। हालांकि, बारिश होने से आम जनमानस ने राहत की सांस ली है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश और तेज हवाएं चलने पर कानपुर-सागर हाईवे पर सन्नाटा छा गया।

विज्ञापन

http://



नुकसान का आंकलन कराया जाएगा

खेतों में गेहूं की फसल पकी खड़ी है, बारिश होने से किसानों के चेहरे में मायूसी है। गेहूं व अरहर की फसल को बड़े नुकसान का किसान अंदाजा लगा रहे हैं। क्षेत्र के कनवापुर, बरनाव, कोटरा मकरंदपुर, पतरसा, तिलसड़ा, तेजपुर, सुजानपुर आदि में ओले गिरने की सूचना है। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि लेखपालों को जांच के निर्देश दिए हैं। अगर ओले गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है, तो उसका आंकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें