औरैया कलेक्ट्रेट में सपाइयों का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
औरैया जिले के ककोर थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बृजेश कुमार को सौंपा। इस दौरान सपाइयों ने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश और देश का युवा रोजगार के अभाव में परेशान है। सरकारी विभागों में हजारों पद रिक्त होने के बावजूद भर्तियां नहीं की जा रही हैं, जिससे युवाओं में निराशा और असंतोष बढ़ रहा है। साथ ही लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है।