मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर मजरा तिथिगांव निवासी वीरेश (34) पुत्र बदन सिंह बरेली में बिस्कुट कंपनी में ठेकेदारी करते थे। उनके पिता बादाम सिंह के मुताबिक तीन जून की रात करीब दो बजे उनका बेटा वीरेश उसके साथ काम करने वाले मैनपुरी निवासी शीलू व अमेठी रायबरेली के पंकज के साथ बाइक से अपने कमरे पर जा रहे थे।
बाइक पंकज चला रहे थे। पीछे सीट पर शीलू व वीरेश बैठे थे। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से वीरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। दोनों दोस्तों ने उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहां हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही वीरेश ने दम तोड़ दिया।