फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: रील्स में दबंगई दिखाना पड़ा भारी, पिस्टल-फरसा लहराने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 03 Jul 2026 04:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: औरैया में सोशल मीडिया पर पिस्टल और फरसा लहराकर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने केवल फेमस'होने के लिए मेले से खिलौना पिस्टल और घर से गड़ासा लेकर यह वीडियो शूट किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर पिस्टल और फरसा लहराकर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को  गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी केवल रील्स में रौब दिखाने के लिए नकली हथियारों का इस्तेमाल कर रहा था।  कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी ज्ञानचंद शुक्ला उर्फ भूरे का बृहस्पतिवार को तमंचा व फसरा हाथ लिए वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन

एसपी अभिषेक भारती ने मामले को संज्ञान लिया और कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी की पहचान की और गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी। शुक्रवार को उपनिरीक्षक रामबालक शुक्ला ने चपटा चौराहे के पास घेराबंदी आरोपी को बदोच लिया।

विज्ञापन

http://



मशीन के गड़ासे से फरसा बना लिया

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर मशहूर होना चाहता था, इसलिए मेले से प्लास्टिक की रिवॉल्वर खरीदी थी और चारा काटने वाली मशीन के गड़ासे से फरसा बना लिया था। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें