फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: दूसरे दिन युवक की तलाश में नहर में उतरी एसडीआरएफ टीम, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

Mon, 16 Mar 2026 11:54 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
युवक की तलाश करती एसडीआरएफ टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के गांव डमरपुर स्थित रामगंगा नहर की झील के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे जनपद कानपुर देहात के थाना व कस्बा रसूलाबाद बंगाली कॉलोनी महेंद्र नगर निवासी तीन दोस्त विदान बंगाली (40), विवेक (32) व शेखर (20) आये और यहां बैठकर शराब पार्टी की उसके बाद तीनों नहर में नहाने के लिए कूद गये। कुछ देर बाद विवेक व शेखर तो नहर से बाहर आगये लेकिन विदान नहर से नहीं निकला।

विज्ञापन


जिसके बाद पीछे से गांव के ही पांच अन्य युवक पहुंच गये उसमे से निखिल मंडल ने करीब तीन बजे डायल 112 पुलिस को विदान के नहर में डूबने की सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने थाना व चौकी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद देर शाम तक बेला थाना पुलिस व गौतखोरों ने नहर में तलाश की थी। दूसरे दिन सोमवार सुबह से ही जालौन उरई की एसडीआरएफ टीम में उपनिरीक्षक कुमार सौरभ सिंह अपने 11 साथियों के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ नहर में स्टीमर चलाकर तलाश शुरू की। 11 बजे तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया है कि एसडीआरएफ टीम के साथ लगातार तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें