Auraiya News: अजीतमल में रविवार को आयोजित आरएसएस के पथ संचलन में स्वयंसेवकों की उपस्थिति कम रही, जिसका कारण यूजीसी के प्रति विरोध बताया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन बाबरपुर में हुआ।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पथ संचलन में दंड लेकर पूर्ण गड़वेश के स्वयंसेवक जनता महाविद्यालय से एकत्रित हुए। यहां से पथ संचलन शुरू हुआ, जहां जगह-जगह लोगों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया।
पथ संचलन अजीतमल तिराहा होते हुए बाबरपुर पहुंचा और बाबरपुर अंत में स्थित अभिनंदन गेस्ट हाउस पर जाकर समापन हुआ। पथ संचलन में स्वयं सेवकों की संख्या बहुत कम दिखाई दी। स्वयंसेवकों ने बताया कि यूजीसी के विरोध के चलते पथ संचलन में बहुत कम स्वयं सेवक पहुंचे हैं।