कानपुर। हैलट अस्पताल में पैरामेडिकल कोर्स कर रहे छात्रों को इन दिनों गैस किल्लत के कारण खाने का संकट झेलना पड़ रहा है। 800 से अधिक छात्र यहां दो साल का कोर्स कर रहे हैं, जिनके लिए रहने या कक्षाओं की कोई व्यवस्था नहीं है। ये छात्र गीतानगर व काकादेव जैसे इलाकों में रहते हैं। गैस किल्लत से उन्हें दो वक्त का खाना मुश्किल से मिल रहा है। छात्र दिनेश वर्मा, नीतीश, मिथुन, चिराग और शिफा ने बताया कि सैंडविच व मैगी से काम चला रहे हैं। एक किलो गैस 300 से 350 रुपये में मुश्किल से मिल रही है। कुछ छात्रों ने विभागाध्यक्ष डॉ. बीपी प्रियदर्शी व पैरामेडिकल प्रभारी डॉ. डॉली रस्तोगी से छुट्टी मांगी है। डॉ. रस्तोगी ने कहा कि वे छुट्टी नहीं दे सकते हैं। (संवाद)