फर्रुखाबाद में श्रंगीरामपुर के मेले में गुरुवार को औरैया जिले के दो कांवरिये स्नान करने के दौरान गहरे पानी मे डूब गए। कुछ देर बाद स्थानीय गोताखोरों ने एक को निकाल लिया। दूसरे की तलाश के लिए एसडीएम सदर ने पंचाल घाट के निकट सोता बहादुरपुर से 6 गोताखोर लेकर श्रंगीरामपुर पहुंचे।
करीब तीन घंटे के बाद दूसरे कांवरिये का शव निकाला जा सका। पिता के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जनपद औरैया कोतवाली बिधूना के गांव खान जंहापुर चिरकुआ निवासी दीपेश कुमार उर्फ अर्पित शर्मा(17) व उनका साथी करीब 40 लोगों की टोली के साथ गुरुवार को श्रंगीरामपुर के महाशिवरात्रि मेले में पहुंचे।