फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: कारखाने से ढाई लाख रुपये की चोरी, गुल्लक का ताला तोड़ उड़ाई नकदी, पुलिस बोली- मामला लग रहा है संदिग्ध

Thu, 19 Nov 2026 10:23 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र स्थित अमावता गांव में बुधवार रात चोरों ने एक कारखाने में घुसकर गुल्लक का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे करीब ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित के मुताबिक यह रकम बीमार पिता के इलाज के लिए जमा की गई थी, जबकि पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
कारखाने में गुल्लक का ताला तोड़कर लाखों की चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव में बुधवार रात चोरों ने एक कारखाने में घुसकर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर गुल्लक का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब ढाई लाख रुपये निकाल ले गए। वारदात के बाद खाली गुल्लक और ताला पास के आम के बाग में फेंक दिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

अमावता निवासी शिवेंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह गांव में गेहूं पिसाई और स्पेलर का कारखाना संचालित करते हैं। बुधवार शाम करीब सात बजे वह कारखाना बंद कर घर चले गए थे। उनके पिता कारखाने के अंदर बने कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि देर रात चोर पीछे के दरवाजे से अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद वहां रखी गुल्लक का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये निकाल लिए और गुल्लक को बाग में फेंककर फरार हो गए।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है मामला
गुरुवार सुबह गुल्लक टूटी मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। शिवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता अक्सर बीमार रहते हैं। उनके इलाज के लिए ही उन्होंने धीरे-धीरे रुपये जमा किए थे। चोर इलाज के लिए रखी पूरी रकम ले गए। कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिर भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें