फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी की मौत, परिजन ने किया हंगामा

Thu, 23 Jul 2026 12:35 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में भीषण हादसा हुआ। बेकाबू कार की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी की जान चली गई। 
विज्ञापन
परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेला रोड पर बुधवार रात को एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल फौजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। वहीं, घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने कार के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र गांव उमरी मोड़ निवासी 45 वर्षीय सुल्तान सिंह राजपूत पुत्र नाथूराम सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद असेनी स्थित अपने होटल (ढाबा) पर काम संभाल रहे थे और वर्तमान में विद्युत पावर हाउस में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में भी कार्यरत थे। बुधवार को वह अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर होटल जा रहे थे। जैसे ही वह बेला रोड पर पावर हाउस के पास पहुंचे, तभी सहार की ओर से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

टक्कर से सुल्तान सिंह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें पहले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से गुस्साए ग्रामीण और परिजन दुर्घटना करने वाली कार के सामने बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। हालात को तनावपूर्ण देख सहायल, फफूंद, बेला और बिधूना समेत कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।
 
विज्ञापन

सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह परिहार मौके पर पहुंचने और परिजन को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से थाने भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें