फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 75 साल के दूल्हे से रीना का यूटर्न, बोली- उस बुड्ढे से कभी नहीं करूंगी शादी, व्यूज के लिए रचा था नाटक

Fri, 23 Oct 2026 03:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: सहायल थाना क्षेत्र के अरियारी गांव में सोशल मीडिया पर वायरल हुई 75 वर्षीय बुजुर्ग रामसुघर और रीना देवी की अनोखी शादी के मामले में बड़ा यूटर्न आ गया है। सगाई और हल्दी की रस्मों का ड्रामा करने वाली रीना देवी ने नया वीडियो जारी कर साफ कहा है कि वह उस बुजुर्ग से कभी शादी नहीं करेगी।

विज्ञापन
वायरल शादी के ड्रामे के बाद आया नया मोड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर इन दिनों सुर्खियों में छाए 75 वर्षीय बुजुर्ग रामसुघर और रीना देवी के तथाकथित विवाह का मामले में अब नया मोड़ पर आ गया है। वायरल वीडियो और सगाई-हल्दी की रस्मों का नाटक करने वाली रीना देवी ने अब अपने एक नए वीडियो के साथ यूटर्न ले लिया है।

विज्ञापन

रीना ने दो टूक ऐलान कर दिया है कि वह उस बुड्ढे से कभी शादी नहीं करेगी और यह सारा ड्रामा सिर्फ सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स बटोरने के लिए रचा गया था। सहायल थाना क्षेत्र के अरियारी गांव निवासी 75 वर्षीय रामसुघर और औरैया के दयालपुर की रहने वाली रीना देवी से जुड़ा है।

Trending Videos

दोनों पक्षों में छिड़ गई जुबानी जंग
कुछ दिन पहले दोनों की शादी के वीडियो और रस्मों की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, लेकिन अब नया वीडियो सामने आने के बाद दोनों पक्षों में जुबानी जंग छिड़ गई है। रीना देवी का दावा है कि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद उसका भटका हुआ पति वापस घर लौट आया है।

इस बुड्ढे से शादी कभी नहीं करेंगे
रीना ने कैमरे पर खुलकर आरोप लगाया कि बुजुर्ग रामसुघर की पुत्री राधा के कहने पर ही उसने यह सब वीडियो बनवाए थे और इंगेजमेंट व हल्दी की रस्में निभाई थीं। रीना का आरोप है सिर्फ व्यूज के लिए राधा ने ऐसा करने को कहा था... इस बुड्ढे से शादी कभी नहीं करेंगे।

पिता को जानबूझकर बदनाम किया जा रहा
साथ ही, रीना का यह भी कहना है कि राधा ने उसने उसके पिता रामसुघर की पेंशन तक निकाल ली है। उधर बुजुर्ग रामसुघर की बेटी राधा ने रीना के सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। राधा का कहना है कि उसके बुजुर्ग पिता को जानबूझकर बदनाम किया जा रहा।
विज्ञापन

आरोप-प्रत्यारोप और छींटाकशी
इसके पीछे रीना देवी की ही चाल है। फिलहाल सोशल मीडिया पर शादी की चर्चाएं अब पूरी तरह थम चुकी हैं और उसकी जगह दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और छींटाकशी ने ले ली है। इस हाईवोल्टेज ड्रामे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हालांकि इन वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें