फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: सत्तेस्वर मोहल्ले में रेडीमेड कपड़ों की दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Wed, 04 Mar 2026 06:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
जला सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेस्वर में मंगलवार देर रात एक कपड़ों के शोरूम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का रेडीमेड कपड़ा और फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना के समय बाजार बंद हो चुका था, जिससे आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की अन्य दुकानें सुरक्षित बच गईं।
विज्ञापन


आशुतोष गुप्ता की मोहल्ले में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। मंगलवार रात करीब 11 बजे दुकान के भीतर से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें