औरैया में मौरंग मंडी में तीसरे बार छापेमारी
- फोटो : amar ujala
औरैया जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को सदर एसडीएम अजय आनंद ने टीम के साथ पैगम्बरपुर रोड स्थित हीरा मंडी में हुई इस कार्रवाई के दौरान 22 डंपरों को चेक किया गया, जिसमें से चार वाहनों के पास वैध कागजात न मिलने पर प्रशासन ने उन पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका।
एसडीएम सदर की इस अचानक कार्रवाई से मौरंग मंडी के संचालकों और वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान चार डंपर ऐसे पाए गए, जिनके पास परिवहन से संबंधित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। एसडीएम ने कार्रवाई की। एक वाहन स्वामी ने मौके पर ही जुर्माने की राशि जमा कर दी, जिसके बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।