फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। फफूंद रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलना एक वृद्ध को महंगा पड़ गया। इस बीच मालगाड़ी तेज झटके से चल दी और बुजुर्ग निकल नहीं सका। मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई । रेलवे पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार को सहार के पुरवा रावत निवासी अजगर खान (75) भरथना में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए वह फ फूं द स्टेशन पहुंचे। जहां ओवरब्रिज से होकर प्लेटफार्म पर जाने की बजाय वह वह स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से होकर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने लगा। इससे पहले कि वृद्ध मालगाड़ी के नीचे से दूसरी तरफ निकल पाता। तभी तेज झटके के साथ मालगाड़ी चल दी।
विज्ञापन

वृद्ध ने चलती मालगाड़ी के बीच बाहर निकलने का प्रयास किया। तभी वह मालगाड़ी के पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वृद्ध के ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव ट्रैक से हटाया। इस बीच लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। जिसमें भीड़ में मृतक की पहचान होने पर पुलिस ने तत्काल परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे मृतक के पुत्र अफजाल ने बताया रिश्तेदारी में जाने को पिता घर से निकले थे। जहां यह हादसा हो गया। वहीं रेलवे चौकी प्रभारी जय किशोर गौतम ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें