Auraiya News: कुदरकोट थाना क्षेत्र में ढाई साल के बच्चे ने पिल्ले को दांतों से काटा, जवाब में पिल्ले ने बच्चे के चेहरे पर हमला कर दिया। मासूम का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
औरैया जनपद के थाना कुदरकोट क्षेत्र के एक गांव निवासी एक मासूम बालक शुक्रवार की सुबह अपने घर के दरवाजे पर कुत्ता के छोटे बच्चे पिल्ला के साथ खेल रहा था। तभी मासूम बालक ने दांतों से पिल्ले को काट लिया, जिस पर पलटकर पिल्ले ने बालक के चेहरे पर काट लिया। इससे वह जख्मी हो गया। जानकारी होने पर परिजन उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया ले आए और भर्ती कराया। जनपद के थाना कुदरकोट क्षेत्र के ग्राम बांगरहार निवासी एक ढाई वर्षीय मासूम बालक अंश पुत्र अंकित आज शुक्रवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे अपने घर के दरवाजे पर पिल्ला के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन
उसी समय मासूम बालक ने दांतों से पिल्ला को काट लिया। जिस पर पिल्ला ने पलटकर हमला करते हुए मासूम बालक के चेहरे पर काट लिया। बालक का चीखना चिल्लाना सुनकर परिजन दौड़ पड़े और बच्चे को उठाया। इसके बाद मासूम बालक को औरैया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आए और भर्ती कराया। अस्पताल में मासूम बालक के पिता अंकित ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि उनका बच्चा अंश खेल रहा था। खेलते-खेलते ही उक्त घटना घटित हुई है। मासूम बालक का इलाज अस्पताल में चल रहा था।