फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस चौकी बनी अखाड़ा; महिलाओं ने एक-दूसरे पर बरसाए जूते-चप्पल, मूकदर्शक बने रहे सिपाही…लगा जाम

Fri, 26 Dec 2025 02:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर की पनकी रोड चौकी के सामने महिलाओं ने एक-दूसरे को जूतों-चप्पलों से पीटा। पुलिस तमाशा देखती रही और सड़क पर 15 मिनट तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
कल्याणपुर में महिलाओं के बीच जमकर मारपीट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर पनकी रोड चौकी के सामने शुक्रवार को परिवार की महिलाओं में जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते चौकी अखाड़े में तब्दील हो गई। महिलाओं ने एक दूसरे पर जमकर जूते चप्पल बरसाए। खास बात यह है कि चौकी में तैनात पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। उन्होंने महिलाओं को हटाने का प्रयास तक नहीं किया। करीब 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों के समझाने पर महिलाओं ने चौकी में जाकर तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें