औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के ओमनगर मोहल्ले में गुरुवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक घर में अचानक सांप निकल आया। श्राद्ध पक्ष का समय होने के कारण परिवार के लोगों ने सांप को अपने पुरखों से जोड़कर देखा और डर के साथ-साथ उसकी पूजा-पाठ भी शुरू कर दी।
ओमनगर निवासी नीशु दीक्षित के घर में देर रात अचानक एक सांप दिखाई दिया, जिससे परिजनों में दहशत फैल गई। परिजनों ने पूरी रात जागकर सांप पर नजर बनाए रखी, ताकि वह घर में कहीं ओझल न हो सके। हालांकि, श्राद्ध पक्ष चलने के चलते परिवार ने इसे अशुभ न मानकर पूर्वजों का आशीर्वाद या उनका रूप मान लिया।