फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम-एआरटीओ की संयुक्त छापेमारी, 12 वाहन सीज और लाखों का जुर्माना वसूला

Thu, 23 Apr 2026 10:00 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बेला थाना क्षेत्र में एसडीएम बिधूना और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 12 ओवरलोडेड वाहनों को सीज किया है। प्रशासन ने इन वाहनों पर कुल 5.11 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त संदेश दिया है।
विज्ञापन
एसडीएम व एआरटीओ की संयुक्त छापेमारी में 12 वाहन सीज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ जिले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। बिधूना एसडीएम और एआरटीओ की अगुवाई में चली चेकिंग मुहिम से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 12 वाहनों को सीज करते हुए 5.11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम बिधूना  गरिमा सोनकिया, सीओ पी पुनीत मिश्रा और एआरटीओ एनसी शर्मा ने बेला और कुदरकोट थाना क्षेत्रों में मोर्चा संभाला। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह और बेला थानाध्यक्ष गंगदास गौतम की मौजूदगी में संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी क्षमता जांची गई।

विज्ञापन

वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा कराया
इस दौरान बेला में ओवरलोडिंग में आठ वाहनों को पकड़ा। इन सभी को सीज कर थाने में खड़ा कराया गया है। इन वाहनों पर कुल 3,40,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, थाना कुदरकोट क्षेत्र में तीन ओवरलोडेड वाहनों को सीज कर 1.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, भूसे से लदे एक अन्य वाहन का चालान कर मौके पर ही 31,000 रुपये ऑनलाइन जमा कराए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें