वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा कराया
इस दौरान बेला में ओवरलोडिंग में आठ वाहनों को पकड़ा। इन सभी को सीज कर थाने में खड़ा कराया गया है। इन वाहनों पर कुल 3,40,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, थाना कुदरकोट क्षेत्र में तीन ओवरलोडेड वाहनों को सीज कर 1.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, भूसे से लदे एक अन्य वाहन का चालान कर मौके पर ही 31,000 रुपये ऑनलाइन जमा कराए गए।