फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: करंट की चपेट में आने से ससुर व बहू की मौत, दो झुलसे

Thu, 21 Jul 2022 10:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग झुलस गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में घर के बाहर टीनशेड में आए करंट की चपेट में आकर ससुर व बहू की मौत हो गयी। बचाने पहुंचे मां-बेटे झुलस गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना ले जाया गया। गुरुवार सुबह 3 बजे दौलतपुर निवासी 55 वर्षीय जगदीश चन्द्र पुत्र मैकूलाल घर के बाहर टीनशेड में सो रहे थे।

विज्ञापन


तभी टीनशेड में उतरे करंट से बकरी झुलस गई और चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर देखने आये जगदीश, पत्नी लक्ष्मी देवी, पुत्र अनुराग एवं पुत्रवधु रेखा ने बकरी को छुड़ाने का प्रयास किया तो चारों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी महेश चंद्र आ गए।

किसी तरह सभी को अलग किया व एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी झुलसे लोगों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जगदीश व बहू रेखा को मृत घोषित कर दिया। झुलसे मां-बेटे को गंभीर हालत के चलते सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बेला थाना प्रभारी जीवाराम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें