फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: दो बच्चों की मां ने फंदे से लटककर दी जान, 14 साल पहले हुई थी शादी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 30 Oct 2026 11:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: मोहल्ला बनारसी दास में 14 साल पहले ब्याही दो बच्चों की मां ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद मायके पक्ष को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन और पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया शहर के मोहल्ला बनारसी दास में  शुक्रवार सुबह दो बच्चों की मां ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन के बाद मायके पक्ष को जानकारी दी। परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की 14 साल पहले शादी हुई थी।

विज्ञापन

बिहार के जनपद पटना के फतुहा निवासी निर्मला (40) की शादी 14 साल पहले शहर के मोहल्ला बनारसीदास निवासी मुकेश के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार की रात खाने के बाद सोने चले गए थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे परिजन ने निर्मला का शव फंदे से लटका मिला। शव देख बच्चों व पति का रो-रोकर बुहाल हाल हो गया।

Trending Videos
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन की और मायके पक्ष को सूचना दी। पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां की मौत से बेटी सोनम व बेटे मयंक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाल प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मौत की सूचना पर बिहार से परिजन शहर के लिए रवाना हो गए। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें