औरैया जिले में रविवार रात 2.30 बजे कानपुर-इटावा हाईवे पर टायर का हवा चेक करने के लिए चालक ने मिनी ट्रक रोक दिया। तभी इटावा की ओर से आ रहा दूसरा मिनी ट्रक जा भिड़ा। चालक के बगल में बैठी कानपुर देहात निवासी युवक की मौत हो गई। घटना पता लगते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वाहनों को क्रेन से किनारे कराया गया। हादसा जनेतपुर गांव सुदिति ग्लोबल स्कूल के सामने हुआ।