फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: घर में एलपीजी सिलेंडर बना आग का गोला; पुलिस की जांबाजी से टला बड़ा हादसा, सुरक्षित बचे परिजन

Sun, 15 Feb 2026 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: औरैया के सूखमपुर में रामलाल के घर गैस सिलेंडर में लगी आग को दिबियापुर और सहायल पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बुझाया। पुलिस की सक्रियता से एक बड़ा हादसा और जनहानि टल गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सूखमपुर में रविवार को एक घर में रखे घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रामलाल कैथवार पुत्र दुर्जन लाल कैथवार के घर पर रखे घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

ग्रामवासी अंकित तिवारी ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सहायल थाना और दिबियापुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से सूझबूझ दिखाते हुए गैस सिलेंडर में लगी आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


किसी प्रकार की जनहानि नहीं
गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या आपातकालीन सेवा को सूचना दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें