फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: घर में बने कपड़े के गोदाम में लगी आग, 30 लाख का नुकसान

Wed, 10 Apr 2024 08:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया में घर में बने कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से 30 लाख के नुकसान की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में फफूंद दिबियापुर मार्ग पर दिबियापुर बस स्टेशन मोड़ के सामने घर के अंदर होजरी कपड़ों के गोदाम में आग लग गई। लगभग तीन घंटे बाद गेल, एनटीपीसी एवं जिले की दमकल गाड़ियों से पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से लगभग 30 लाख रुपयों का कपड़ा एवं गृहस्थी का सामान जलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम तेज आंधी चल रही थी। इस बीच लगभग शाम सवा पांच बजे लोगों ने देखा कि पवन पोरवाल के मकान के ऊपरी हिस्से से तेज धुंआ उठ रहा है। पवन किसी काम से बाहर गए थे। जबकि उनकी पत्नी नेहा पोरवाल और बेटा अर्जुन विकास कुंज में निर्माणाधीन मकान का काम देखने के लिए गए थे। लोगों ने पवन के परिजनों को आग लगने की सूचना दी। इस पर पवन के भगवतीगंज में रहने वाले पिता जगदीश, पत्नी नेहा और पुत्र अर्जुन दौड़कर घर पहुंचे। यहां मकान का ताला खोलकर अंदर घुसे तो देखा कि अंदर आग की लपटें उठ रहीं थीं। आग से धमाका होने की संभावना के चलते लोगों ने कड़ी मशक्कत करके पवन और पड़ोसी शिक्षक रवि के घर रखा गैस सिलिंडर बाहर निकलावा।

इस बीच पड़ोसियों की सूचना पर लगभग साढ़े पांच बजे दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, एनटीपीसी एवं गेल की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। आनन फानन आग बुझाने का काम शुरू हुआ। देर रात तक कई गाड़ियों से लाए पानी को डालकर आग पर काबू पाया। आग से पहली मंजिल पर रखा होजरी कपड़े जलकर खाक हो गए। जबकि गृहस्थी में रखा लाखों का सामान भी जल गया। हालांकि आसपास के लोगों की मदद से भूतल पर रखे होजरी के कपड़े किसी प्रकार से बाहर निकलवाए गए। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया। चर्चा रही कि तेज आंधी के बीच बिजली के फाल्ट या आकाशीय बिजली के कारण आग लगी। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि रात लगभग आठ बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। पूरे घटनाक्रम के दौरान फफूंद दिबियापुर मार्ग पर यातायात को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट कर दिया गया।
 

आग लगने के कारणों को लेकर अलग अलग चर्चा
दिबियापुर। अग्निकांड पीड़ित पवन के घर के पड़ोस से रेलवे को जाने वाली 132 केवी की बिजली की लाइन गुजरी है। लोगों में चर्चा रही कि आंधी के दौरान तार आपस में लड़े और निकली चिंगारी से आग लगी। कुछ लोगों में चर्चा रही कि आंधी के कारण दिबियापुर कस्बे में बिजली आपूर्ति करने वाली एलटी लाइन के तारों में फाल्ट के कारण आग लगी। जबकि कई लोग चर्चा करते रहे कि आंधी के बीच ही बिजली गिरी और बिजली के तारों से होकर घर में पहुंच गई। पड़ोसी रवि पोरवाल के अनुसार उन्होंने एवं आसपास के लोगों ने लगभग सवा पांच बजे धमाके के साथ सड़क पर तेज बिजली की चिंगारी गिरना देखा था। इसके बाद ही पवन के मकान में आग लगने की जानकारी हुई।

 

पड़ोस के घर से दीवार तोड़कर बुझाई गई आग
आग लगने के बाद अग्नि पीडि़त पवन पोरवाल के घर और गोदाम में निकल रही आग की लपटों एवं उठ रहे धुएं के कारण घर में घुसना मुश्किल हो रहा था। इसके चलते दमकल कर्मी घर में नहीं घुस पा रहे थे। बाहर से ही पानी की बौछार फेंक रहे थे। इसके चलते पड़ोसी शिक्षक रवि के घर से घुसे दमकल कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों ने दीवार पवन के मकान की दीवार तोड़ी और तब जाकर आग पर काबू पा सके। मौके पर सबसे पहले पहुंची एनटीपीसी की दमकल में पानी समाप्त हो गया। लेकिन आग ने जोर पकड़ रखा था। इसपर पास से निकले सिंचाईं विभाग के नाले में पाइप लगाकर पानी लिया और आग बुझाने के लिए इस्तेमाल किया।

 
विज्ञापन

अगस्त 2022 में हुए अग्निकांड की यादें हुईं ताजा
बुधवार को होजरी कपड़े की गोदाम में आग लगने की घटना के बाद अगस्त 2022 में फफूंद दिबियापुर मार्ग पर स्थित कपड़े के तीन मंजिला पब्लिक परम शोरूम में अग्निकांड की याद ताजा हो गई। वर्ष 2022 में हुए अग्निकांड में लाखों का नुकसान हो गया था। जबकि दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें