फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: कैंसर से जिंदगी की जंग हार गया मजदूर, पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच शुरू

Sat, 06 Jun 2026 10:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अयाना थाना क्षेत्र में कैंसर पीड़ित मजदूर का शव आम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि वह बीमारी से परेशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के अंतौल में शनिवार सुबह शौच के खेतों पर गई महिलाओं ने आम के पेड़ में मजदूर का शव फंदे पर देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर घटनास्थल पर छानबीन की है। अंतौल निवासी मोहित कुमार ने बताया कि बड़े भाई मुलायम सिंह उर्फ विजय प्रकाश (38) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।

विज्ञापन

उनकी शादी 15 साल पहले हुई थी। भाई वर्तमान में कैंसर से पीड़ित थे। शुक्रवार रात को भाई खाना खाने के बाद परिजन संग कमरे में सोए थे। सुबह जागने पर भाई बिस्तर पर नहीं मिले। इस दौरान खेतों से शौच कर लौट रही महिलाओं ने उनका शव गांव के सुख सिंह डीलर के खेत में आम के पेड़ में चादर के फंदे पर मिलने की जानकारी दी।

विज्ञापन

http://



बीमारी से परेशान होकर की है आत्महत्या

अनहोनी पर पत्नी लता, मां कांति देवी, बेटा अमन व परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि परिजन के अनुसार मजदूर ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें