फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर वृद्ध की दर्दनाक मौत

Mon, 13 Jan 2025 04:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। पड़ोसियों ने पहुंचकर वृद्ध को निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक जान जा चुकी थी।
विज्ञापन
मलबे में दबकर वृद्ध की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहायल कस्बा में सोमवार तड़के एक दर्दनाक घटना हुई। एक कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व लेखपाल पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कस्बा निवासी रामचंद्र (70) कच्चे मकान में अकेले रह रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक रामचंद्र के छोटे भाई बाबूलाल कन्नौज में परिवार के साथ रहते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


रोजाना की तरह रामचंद्र सक्सेना घर निकले। मकान के बाहरी हिस्से में कच्ची दीवार के पास खड़े थे। इसी बीच दीवार भरभराकर ढह गई। मलवे में रामचंद्र दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े। मलबे में दबे रामचंद्र को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उधर सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। रामचंद्र की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल रामेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू मिश्रा पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया। सोनू मिश्रा ने बताया कि रामचंद्र पिछले कई सालों से कस्बा में अनाज भूजने का काम कर रहे थे। प्रभारी सहायल थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कच्ची दीवार ढही है। मलबे में दबने से वृद्ध की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें