फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: धूमधाम से मनाया खाटूश्याम का जन्मोत्सव, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, भव्य धार्मिक यात्रा भी निकली

Fri, 20 Nov 2026 03:32 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: मोहल्ला तिलक नगर में खाटूश्याम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया, जिस पर श्रद्धालुओं ने भव्य धार्मिक यात्रा निकाली। डीजे की धुन पर बज रहे भजनों पर झूमते हुए भक्तों ने शहर के प्रमुख बाजारों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
खाटूश्याम जन्मोत्सव में झूमते श्रद्धालु - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में शहर के मोहल्ला तिलक नगर में शुक्रवार को खाटूश्याम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने धार्मिक यात्रा निकालकर बाबा श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की। यात्रा में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।

विज्ञापन

डीजे पर बज रहे खाटूश्याम के भक्ति गीतों और भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमते और नृत्य करते दिखाई दिए। महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा शहर के मोहल्ला तिलक नगर से शुरु होकर पेट्रोल पंप पर पहुंची।

Trending Videos
विज्ञापन





कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

इसके उपरांत संजय गेट होते हुए लेडीज मार्केट, सदर बाजार, सुभाष चौक होते हुए वापस तिलक नगर स्थित मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा का शहर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजन के दौरान भक्ति, उल्लास और आपसी सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें